बस की टक्कर से पति-पत्नी की मौत
उन्नाव- सफीपुर कोतवाली की परियर चौकी के अंतर्गत चकलवंशी रोड पर बरहली के पास बस की पीछे से जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई,पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मानसिंह उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी अनीता यादव उम्र 28 वर्ष निवासी सफीपुर सराय खुर्रम एवं अपनी 4 साल की लड़की नीतू को लेकर अपने ससुराल पंडित खेड़ा निकट परियर गोपीलाल यादव के यहाँ 3 दिन पूर्व गया था जहां उसका भतीजा काफी बीमार था तीनों दिन अस्पताल में देखरेख करने के बाद आज वह वापस अपने घर सफीपुर जा रहा था जहां मरौदा से उन्नाव जा रही बस ने पीछे से उसकी मोटरसाइकिल यूपी 35 I 0954 को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों पति-पत्नी बस के आगे आ गए तथा बच्ची सड़क के किनारे जा गिरी बस ड्राइवर ने बगैर ब्रेक लगाए बस दोनों दंपत्तियों के ऊपर से निकाल दी जिससे दोनों पति-पत्नी की
मौके पर ही मौत हो गई तथा नीतू बाल बाल बच गई बाद में एक स्थानीय बरौली निवासी सुनील ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और 4 साल की मासूम बच्ची को इलाज हेतु भेजा,एक्सीडेंट की सूचना पाकर सफीपुर कोतवाल एव परियर चौकी इंचार्ज सुभाष समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। भाजपा नेता सौरभ बाजपई भी मौके पर पहुच गए, मृतकोंं का विवाह चार वर्ष पूर्व ही हुआ था !
......रिपोर्ट - सनी सिंह

No comments