Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बेटी की इच्छा के आगे परिजनो को लौटना पड़ा

उन्नाव। महाराष्ट्र से युवती को भगाकर लाने और पुलिस द्वारा बरामद करने के मामले का मजिस्ट्रेटी बयान के बाद पटाक्षेप हो गया। युवती ने खुद को बालिग बताकर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई जिस पर मजिस्ट्रेट ने उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान विशेष वर्ग के युवक के पास बेटी को जाता देख परिजन फफक पड़े। हालांकि बेटी की इच्छा के आगे उन्हें हार मानकर बैरंग घर लौटना पड़ा।
शहर के मोहल्ला कसाई चौराहा निवासी साहब
खां पुत्र पप्पू खां कुछ दिन पहले रिश्तेदार के घर महाराष्ट्र गया था। जहां उसकी मुलाकात नाला सोपरा वेस्ट थाना क्षेत्र के गांव हरिधाम विला नीले मोरे निवासी एक हिंदू धर्म की युवती से हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो साहब खां 14 दिसंबर 17 को युवती को भागकर उन्नाव ले आया। 24 दिसंबर से परिजन लगातार बेटी को ले जाने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। प्रेमी के साथ युवती को बरामद कर पुलिस ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट के समीप बयान के लिए पेश किया। युवती ने खुद को बालिग बताकर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इस दौरान माता-पिता और भाई ने उसे खूब समझाने की कोशिश की पर वह अपने फैसले पर अडिग रही। अंत में मजिस्ट्रेट ने उसके बयान दर्ज करने के बाद प्रेमी को उसे सौंप दिया। बेटी की इच्छा के आगे परिजनों की एक न चली। उनके आंसू भी युवती के इरादे को बदल न सके। युवती की जिद देख परिवार के आंसू बहाते हुए घर चले गए। इस दौरान कुछ हिंदू संगठन की महिलाओं ने भी युवती को समझाने का प्रयास किया पर विफल रहीं। इस दौरा कलेक्टर में फोर्स के साथ भीड़ का मजमा लगा रहा।

No comments