जी स्कूल में तिरंगे को उल्टा कर किया झंडारोहण
उन्नाव। देश के इतिहास और तिरंगे की महत्ता बताने वाले अध्यापको ने अपने स्कूल में ही तिरंगे को उल्टा कर झंडारोहण कर दिया। मामला खबरनवीशों के पास पहुंचा तो स्कूल प्रबंध तंत्र के हाथ पैर फूल गए। सफाई के दौरान स्कूल के प्रबंध तंत्र ने अपना दोष छिपा फोटो को गलत कह दिया उन्नाव के लखनऊ कानपुर नेशनल हाइवे स्थित जी स्कूल में 69वें गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। मौजूद छात्र-छात्राओं को देश का इतिहास बताया गया, लेकिन जब झंडा रोहण की बारी आयी तो स्कूल के अध्यापक तिरंगे किस तरफ सीधा और किस उल्टा होता है यही भूल गए और तिरंगे को उल्टा कर झंडारोहण कर दिया। मामला खबरनवीशों के पास पहुंचा तो स्कूल प्रबंध समिति तरह-तरह की सफाई देने लगे। फोन पर हुई वार्ता में स्कूल के मैनेजर कमल सिंह राठौर ने बताया कि ऐसा कुछ नही है तिरंगे को सीधा ही फहराया गया है। इतने छात्र-छात्राओं के बीच झंडारोहण किया गया है अगर ऐसा होता तो कोई तो आपत्ति करता, लेकिन अध्यापक साहब भूल गए कि कैमरा तो झूठ नही बोलता। फोटो में साफ साफ दिख रहा है कि किस तरह तिरंगे का अपमान कर उसे अलग ढ़ंग से ही रोहण किया गया ।

No comments