समाजवादियों ने धरना और तहसीलदार को ज्ञापन देकर किसानों की आवाज उठाई
उन्नाव। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जनविरोधी और किसानविरोधी नीतियों के खिलाफ सूबे के तहसील मुख्यालयों पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के आवाह्न पर धरना देकर किसानों,गरीबों,नौजवानों की आवाज उठाई इसी कडी में उन्नाव जनपद के सपाईयों ने भी धरना देकर आमजन की आवाज को हसनगंज में सपा जिलाध्य अनवार अहमद पुरवा में पर्व विधायक उदयराज यादव,एमएलसी सुनील साजन, भगवंतनगर में धर्मेन्द्र यादव,सफीपुर में सुधीर रावत,बांगरमऊ में मुन्ना अलवी, सदर उन्नाव ने मनीषादीपक और रामबहादुर यादव के नेतृत्व में बुलंद किया। सपा नेताओं में मुकेश यादव,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत सिंह कटियार मंटू, सुरेशपाल,अतहरअली,इस्माइल खांन, युवा सपा नेताओं में योगेंद्र यादव, गौरव यादव, शिवम यादव, राहुल मिश्रा, विवेक यादव, विमल यादव, अखिलेश यादव, सुबोध त्रिपाठी, ओमकार सिंह, बृजमोहन, नरेश, राजेश, मयंकआलोक और पुरवा में लल्लन प्रजापति,सौरभसिंह,अनुज यादव सहित जनपद के सभी धरनास्थलों पर कार्यकर्ताओं और नेताओं में धरना देकर अलग-अलग तहसीलदारों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर एक-एक बोरा आलू भी भेंट की।

No comments