लोहड़ी के पर्व में एक दूसरे को दी बधाई
उन्नाव। लोहड़ी का पर्व जनपद में बडे़
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेषकर पंजाबी कालोनी व गुरूद्वारे में रविवार के
दिन काफी चहल पहल देखी गई। पांरपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और उसकी कटई से जुड़ा
होने के चलते इस पर्व में आम तौर पर खेतों में अलाव जलाकर उसके चारों तरफ नृत्य
करते हुए खुशियों को इजहार करते हुए मनाया जाने वाला त्योहार है।
इसी परम्परा को
मनाते हुए हाकिम टोला स्थित गुरूद्वारा साहिब में गुरूद्वारा कमेटी के सहयोग से
पंजाबी व सिख समुदाय लोहड़ी का पर्व सांझे रूप से गुरूद्वारे परिसर में हर्षोल्लास
के साथ मनाया गया। गुरूद्वारा साहिब के प्रधान गुरूबीर सिंह ग्रंथी बलविंदर सिंह व
सेवादार जसवंत सिंह के द्वारा अलाव जलाकर सभी कों आग के समुंख एकत्रित होने का
आहृवान किया।
उपस्थित जनसमूह के द्वारा चिवड़े व तिल आग मे डालकर बुराइयों का नाश
व सर्वत्र सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर पुरूषों महिलाओं व बच्चों ने ढोल की
थाप पर नृत्य कर खुशियों का इजहार किया। गुरूद्वारा साहिब की ओर से सभी के लिए
भिन्न भिन्न के व्यंजनों के साथ भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर मनोहर सिंह, अरोड़ा, गुरूविंदर सिंह, परमजीत सिंह, अरविंदर सिंह, हरमेदंर सिह जसबीर सिंह, गुरूदेव सिंह गुरूमीत सिंह, दिलीप सिंह, हरजीत सिह, कुलदीप
सिंह, सोनू, विक्की, अमन, नीतू, बलजीत सिंह, पायल, आरना
आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments