मकर संक्रान्ति का त्योहार हमें सामाजिक समरसता व आत्मिक शुद्धता का संदेश देता है-अन्नू टण्डन
उन्नाव। मकर संक्रान्ति के पावन पर्व के अवसर पर
पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी ने बांगरमऊ ब्लाक के नया खेड़ा मजरा फरीदपुर कट्टर में 54 परिवारों को व सफीपुर ब्लाक के चमारन खेड़ा मजरा दौलतयारपुर में 43 परिवारों को खिचड़ी व कम्बल दान करके पर्व ग्रामीणों के साथ मनाया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये कहा कि मकर संक्रान्ति का त्योहार हमें सामाजिक समरसता व आत्मिक शुद्धता का संदेश देता है। इस पावन पर्व पर ईश्वर से कामना है कि जिले में आपसी प्रेम, भाईचारा प्रगाढ़ हो तथा प्रत्येक परिवार खुशहाली का जीवन जियें। ज्ञात हो कि अन्नू टण्डन जी विगत 18 वर्षों से खिचड़ी का त्योहार उन्नाव के ग्रामीणों के साथ मनाती आ रही हैं। ग्रामीणों में उपस्थित राम खेलावन, जमुका, शिवकान्ती, वीरेश, सद्धू, रमेश, विजयकान्ती, सजीवन, मटन आदि लोगों ने मकर संक्रान्ति का पर्व अन्नू टण्डन जी के साथ मनाने पर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर अनूप कुमार मेहरोत्रा, विवेक शुक्ला, हृदय प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, संजय निगम, कय्यूम खान, धीरेन्द्र निषाद, बबलू महराज, सौरभ गुप्ता, अनुरूद्ध यादव, राम बिलास, अजय कुमार, विशाल, कप्तान सिंह, बाबूलाल, विनय यादव आदि लोग उपस्थित थे।
No comments