बिना जानकारी के एआरटीओ कार्यालय में लोग भटकने को हुए मजबूर
उन्नाव - बीते दिनों जहां पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में SDM सदर ने छापेमारी कर एआरटीओ कार्यालय में 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था तब से लेकर कार्यालय में दलालों का आवागमन बंद हो गया था आम जनता की माने तो यहां पर लोगों को अपने काम कराने के संबंध हेतु आवेदन फार्म भरना तक नहीं आ रहा है तो अपने काम कराने की बात तो दूसरी है लोग इधर उधर भटक रहे लेकिन कौन व्यक्ति काम के बारे में क्या बताएं इसके बारे में किसी को कोई जानकारी ही नहीं हार थक कर जनता या तो बाबू के सिर पर खड़ी होती है या तो अधिकारी से जानकारी करने का प्रयास करते हैं गरीब जनता जहां पर किसी तरीके से किराया भाड़ा लगा कर कार्यालय में आकर काम कराने का प्रयास करती है जानकारी के अभाव में कौन काम किस खिड़की पर होना और कौन-कौन से प्रक्रिया पूरी करनी है जानकारी के अभाव में वापस घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं लोगों का कहना है कि इससे ठीक तो दलाल ही थे पैसा तो लेते थे लेकिन हमें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता था छापेमारी के डर से जहां पर दलालों ने आरटीओ कार्यालय में आना बंद कर दिया है !वहीं पर दलालों को सामने रोजी रोटी कमाने की समस्या खड़ी दिखाई दे रही है !आखिर क्या करें कहां जाएं यदि युवा वर्ग की बात की जाए तो वह बिना किसी सलाह के अपने काम को करा लेते हैं युवा वर्ग में आरटीओ में की गई छापेमारी से खुशी है।

No comments