Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आवारा पशुओ के हांकने के बीच हुई झड़प में युवक गंभीर

उन्नाव। दंबगों द्वारा छुट्टा गायों को हांक कर दूसरे किसान के खेतों में करने के दौरान युवक के द्वारा मना करने पर उन्होने उसे पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की सूचना पर परिजनो ने उसे सफीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य कंेद्र ले गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ उसे भर्ती कर चिकित्सको ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबिलास27 पुत्र रामकिशोर निवासी जुड़ापुरवा थाना सफीपुर अपने खेत में कुछ कार्य कर रहा था। इसी बीच उसके बगल के खेतों से विजय, अजय, अमर और संजय निवासीगण जुड़ापुरवा थाना सफीपुर अपने खेतों से गाय हांक रहे थे। उन्होने अपने खेतों से गायों को हाॅक कर उसके खेत में कर दी। जिस पर रामबिलास ने उनको ऐसा करने से मना किया तो वे सभी भड़क उठे। कहासुनी बढ़कर मारपीट पर जा पहुंची। रामबिलास को सबने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेहोश होते देख वे भाग खड़े हुए। राहगीरो की सूचना पर परिजनों ने उसे सफीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ उसे भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments