Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सड़क दुर्घटना में अधेड़ समेत पाॅच घायल तीन गंभीर

उन्नाव। सड़क दुर्घटना मे अधेड़ समेत पाॅच घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाॅ अधेड़ समेत तीन की हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ तीनो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

पहली घटना थाना बीघापुर की है। जहाॅ लोहचा मोड़ से पेट्रोल भरा कर बाइक से लौट रहे युवक को अधेरें में भैस को रस्सी में बांध जा रहे अधेड़ के हाथ की रस्सी न देख सका। जिससे वह रस्सी में उलझ कर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो ने उसके फोन से परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजनों ने उसे अचलगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य कंेद्र ले गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाॅ उसे भर्ती कर चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अनुज कुमार 23 पुत्र कमलेश निवासी अदनखेड़ा देवपुर थाना बीघापुर को सुबह किसी काम से शहर आना था। जिसके चलते वह देर शाम बाइक में पेट्रोल न होने के चलते वह अपने दोस्तो विशाल18 पुत्र किशनपाल निवासी मोहद्दीपुर थाना अचलगंज व संदीप पुत्र रमेशचंद्र निवासी टोरागल थाना अचलगंज ओंसिया पेट्रोल पंप में पेट्रोल  भराने गए थे वहीं से लौटते समय कोहरा होने के चलते  भैस को रस्सी में बांध जा रहे रमेश के हाथ की रस्सी न देख सका। जिससे वे रमेश व भैंस के बीच से निकलते समय रस्सी में उलझ कर सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने  अनुज के फोन से परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजनों ने उसे अचलगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य कंेद्र ले गए। जहाॅ अनुज की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर विशाल व संदीप को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया। वहीं अनुज को जिला अस्पताल में आनन फानन चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरी घटना सदर कोतवाली की है जहाॅ बड़े चैराहे पर स्थित एक दुकान के उद्घाटन में गये युवक की स्कूटी में वापिसी के दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दिया। जिससे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के मोबाइल से फोन कर उसके परिजनो को सूचना दी गई। वहीं परिजनो ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार शिवम शुक्ला25 पुत्र डीपी शुक्ला निवासी आवास विकास कालोनी बीते मंगलवार की देर शाम बड़े चैराहे पर स्थित एक दुकान के उद्घाटन में गया था। इसी दौरा वह स्कूटी से घर वापिस आ रहा था। क्लासिक बेकरी के आसपास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दिया। जिससे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के मोबाइल से फोन कर उसके परिजनो को सूचना दी गई। वहीं परिजनो ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

तीसरी घटना सदर कोतवाली की है जहाॅ दूध बेच कर लौट रहे अधेड़ की साइकिल पर दहीचैकी से वापिसी के दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह
सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा उसके पास से मिले फोन से परिजनों को सूचना दी। अधेड़ की हालत जहाॅ गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रामप्रसाद 59 पुत्र नन्हकऊ निवासी बस्तीखेड़ा थाना अचलगंज दहीचैकी में एक ढाबें में दूध बेचने का कार्य करता है। गत मंगलवार की देर शाम वह दहीचैकी से घर लौट रहा था। इसी बीच उसकी साइकिल पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसके पास से मिले फोन द्वारा उसके बड़े बेटे सुशील को हादसे की सूचना दी। जिस पर उसके दोनों बेटों सुशील व सुरेन्द्र कुमार व उसकी पत्नी शिवकुमारी आनन फानन उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहाॅ उसे भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

No comments