Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पैसे मांगने पर दंबग ने पीट कर किया लहुलुहान- भर्ती



उन्नाव। थाना सदर कोतवाली के अन्तर्गत एक युवक को अपने ही पैसे मांगना उस वक्त भारी पड़ गया, जब पैसे मांगने पर भड़के साथी ने अपने परिजनों समेत उसे पीट दिया। पिटाई से युवक जब बेहोश हो गया, तो उसकी पिटाई करने वाले भाग खड़े हुए। पड़ोसियों की सूचना पर परिजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार कल्लू 35 पुत्र भगवानदीन निवासी उम्मीदों का शहर काशीराम कालोनी के पड़ोस में रहने वाले चित्रकूट के रहने वाले कल्लू पंडित ने करीब एक वर्ष पहले उससे किसी कार्य के चलते दो हजार रूपए उधार लिए थे। जिसे वापस करने की बात पर वह अक्सर आनाकानी करता रहता था। इसी बीच कल्लू ने बीते मंगलवार की देर रात कल्लू पंडित के घर जा कर उससे उधार पैसे देने की बात कही। जिस पर कल्लू पंडित ने पहले पैसे को लेकर आनाकानी की। जिस पर कल्लू ने फौरन दौ हजार रूपए देने को कहा। जिस पर कल्लू पडिंत भड़क उठा। उसने कल्लू के साथ हाथापाई शुरू कर दिया। आवाज सुन कल्लू पडिंत के घरवाले भी बाहर आ गए। घायल कल्लू के अनुसार उसे कल्लू पडिंत व उसके पुत्र आशू व पत्नी नामालूम व उसके पड़ोसी सोहन ने उसे पीट दिया। उसे बेहोश देख वे भाग निकले। वहीं पड़ोसियों की सूचना पर उसके बड़े भाई वीरेंद्र व उसकी भाभी राधा सैनी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल कल्लू के परिजनों के अनुसार कल्लू पडिंत दबंग किस्म का है।

No comments