विदेश से पत्नी को तलाक देना पति को पड़ा मंहगा
उन्नाव। विदेश से पत्नी को तलाक देने को लेकर
मामला तूल पकड़ता जी जा रहा है। इसी संदर्भ में पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखानी
शुरू कर दी है। सूत्रों अनुसार अब पुलिस आरोपी का पासपोर्ट जब्त करने की तैयारी
में जुट गई है।
जानकारी अनुसार विदेश के दुबई से पत्नी को फोन
पर तीन तलाक देने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस ने अब उसके
पासपोर्ट को निरस्त कराए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना बिहार के सवाइन गांव निवासी वसीमा का पति जलालुद्दीन खाड़ी देश में काम की तलाश में गया था। तभी उसकी पत्नी से कुछ अनबन हो गई। जलालुद्दीन ने आठ फरवरी 2016 को फोन पर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया था, लेकिन वसीमा पति के घर में ही रहने की जिद पर अड़ी रही। दबाव बढ़ने पर दोनों ने दोबारा निकाह किया। कुछ दिन तो ठीक रहा पर बाद में विवाद शुरू हो गया। जिस पर ससुरालीजनों ने वसीमा को घर से निकाल दिया। वसीमा ने थाना बिहार में ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर दी। पुलिस ने पांच जनवरी को जलालुद्दीन को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया था। एसपी ने पासपोर्ट के निरस्तीकरण के लिए पासपोर्ट ऑफिस लखनऊ को लिखा है, जिससे जलालुद्दीन विदेश भाग कर न जा पाए।

No comments