Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, छः गंभीर



उन्नाव। सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गईं वहीं महिला सहित छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एबुंलेस के साथ ले जाया गया। जहाँ उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
पहली घटना पुरवा की है जहाँ पर लखनऊ के गोसाईगंज में रहने वाला बाइक सवार युवक मौरावा थाना अन्तर्गत टीकर खुर्द गांव के कल्लू के यहाँ जाते वक्त सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी अनुसार  श्यामकुमार उर्फ रिंकू 25 पुत्र महेश कुमार की शादी करीब आठ माह पूर्व मौरावा थाना अन्तर्गत टीकर खुर्द गांव के कल्लू के यहाँ उसकी बेटी प्रेमा कें साथ हुई थी। इसी बीच कल्लू ने अपनी बेटी त्योहार के चलते घर पर बुला ली थी। वहीं श्याम को भी मकर संक्राति के चलते बुलाया था। श्याम बाइक से ससुराल जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक चला रहा श्याम आगे  मो़ड से आ रहे ट्रक को नहीं देख सका। जिससे उसकी बाइक ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरो की सूचना पर पुलिस ने श्याम के पहचान पत्र के आधार पर उसके परिजनो को सूचना दी। जिस पर उसके परिजन घटना स्थल पर जा पहुंचे। वहीं श्याम की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था। 

दूसरी घटना माखी थाना अन्तर्गत ग्राम रामसिंहखेड़ा की है जहाँ अपने पति के साथ मायके जा रही महिला की साड़ी बाइक के पहिए में फसने से वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं पति ने एबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार पिंकी पत्नी सिद्ध कुमार निवासी रामसिंह खेड़ा अपने पति के साथ मायके जा रही थी इसी बीच उसकी साड़ी बाइक के पहिए में फसने से वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिस पर सिद्ध कुमार  ने एबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।

तीसरी घटना थाना अजगैन के चिलौला गांव की है जहाँ नीरज व केशवनाथ मकर संक्राति के अवसर पर रिश्तेदार के यहाँ जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वे चिलौला गांव के बाहर निकले कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने नवाबंगज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ उनकी हालत नाजुक देख उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत में सुधार होने पर दवाई देकर वापिस घर भेज दिया गया। 

चौथी घटना थाना सदर कोतवाली अन्र्तगत सुक्खाखेड़ा गांव की है जहां आशीष 18 पुत्र कमलेष किसी काम से गांव के बाहर किसी से मिलने जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसे भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। वहीं लाभ मिलने पर चिकित्सकों ने उसे दवाई दे उसे घर भेज दिया। 

पांचवी थाना सदर कोतवाली की है जहां कुलदीप 20 पुत्र रामचित्र सिंह निवासी हिमाचलखेड़ा गांव के स्टेषन के पास खड़ा था। इसी बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर कर बेहोष हो गया। वहीं से गुजर रहे राहगीर ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजनो ने उसे जिला अस्पताल ले कर आए। जहां उसे भर्ती कर चिकित्सको ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। जहां उसकी


हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया।

छठी घटना थाना पुरवा की है जहां अमर 25 पुत्र सज्जन निवासी ककउहा घर से बाहर खड़ा था। इसी बीच उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस पर वह सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया। परिजनो ने उसे बेहोश देख आनन फानन पुरवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

No comments