Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सड़क हादसों में साइकिल सवार की मौत, 10 घायल

उन्नाव। सफीपुर और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में जहां ट्रक की टक्कर से
साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं टेंपो पलटने और दो ट्रकों के आमने-सामने टकराने से 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना में आसीवन के रसूलाबाद कस्बा निवासी रामचंद्र (30) पुत्र रामकुमार साइकिल से बांगरमऊ अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मुख्यमार्ग पर सफीपुर कस्बा स्थित कोल्डस्टोरेज के पास विपरीत दिशा से जा आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद्र की मौके पर मौत हो गई। भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और चालक मनीष पुत्र रामसेवक निवासी मराला जनपद फरुखाबाद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

दूसरी घटना में सफीपुर कोतवाली के अंधेलिया चौराहा से सवारियां लेकर सफीपुर ़कस्बा आ रहा टेंपो मुख्य मार्ग के हुलासी कुआं मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ब्रह्मा (65) निवासी कोलवा, सूबेदार (50) निवासी अंधेलिया, साहबलाल (50) निवासी जुझारपुर, पुष्पा (45) पत्नी रामशंकर, गुड्डी पत्नी बलराम (30) निवासी छूही, नन्ही देवी (60) पत्नी सुखवीर निवासी मारोराखेड़ा, सरोजनी (25) पत्नी पुत्तनलाल निवासी छूही घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया। गुड्डी व पुष्पा की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल यात्रियों के मुताबिक टेंपो चालक नशे में धुत था। उसे तेज ऱफ्तार से गाड़ी चलाने को मना भी किया गया, पर वह नहीं माना और सभी की जान जोखिम में डाल दी। हादसे के बाद वह मौके से भाग निकला। एक अन्य घटना में बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरइया के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक संदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ऊना शहर हिमाचल प्रदेश और क्लीनर शिवकुमार पुत्र कुलदीप घायल हो गए। संदीप को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

No comments