Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक से जा टकराने से पाँच घायल, भर्ती

उन्नाव।  दुखद हादसे में जा रहे महिला समेत अधेड़ की बाइक अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार आ रहे किशोरों  की बाइक से जा टकराई। जिससे दोनों बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सफीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उन सबकी प्राथमिक चिकित्सा कर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय कुमार 40 पुत्र नंदलाल निवासी हुलासी खेड़ा थाना अजगैन तथा माँ चंद्रावती 7 पत्नी नंदलाल व नन्हा 50 पुत्र डोरीलाल के साथ नंदलाल के भाई बाबूलाल की बिटिया विमला की सास के देहान्त हो जाने के बाद वे देखने जा रहे थे। 
 वही नीरज 22 पुत्र पप्पू निवासी महिपतखेड़ा थाना माखी व गांव के ही विनीत 21 पुत्र रामशंकर बाइक से टीकरगढ़ी की बाजार किसी कार्यवश आ रहे थे। वही बाइक चला रहा नीरज मोड़ के पास दूसरी तरफ से आ रहे विनोद कुमार की बाइक पर जा टकराया जिससे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

No comments