बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ घायल, भर्ती
उन्नाव। शहर की तरफ से आ रहा बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गिर कर घायल हो गया। वही आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल 18 पुत्र राम खिलावन निवासी
गगनी खेड़ा नजदीक चंपकपुरवा थाना गंगाघाट लखनऊ में भवन निर्माण के तहत आलमबाग में एक मकान के निर्माण की ठेकेदारी कर रहे बड़े भाई विनोद सिंह के पास से लौट रहा था। इसी बीच नवाबगंज के टोल प्लाजा से करीब 15 किलोमीटर उन्नाव की तरफ थाना अजगैन के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर, गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास गुजर रहे राहगीरों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती करा पुलिस को तथा उसके परिजनों को सूचना दी। उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी । उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों के अनुसार उसके पास से राहगीरों ने पर्स, मोबाइल व पैसे भी निकाल लिए।

No comments