अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
उन्नाव। थाना बिहार के पास एक युवक को अज्ञात
वाहन ने टक्कर मार दिया। जिस पर वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना
पर पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे सुमेरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव
विच्छेदन गृह भेज दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना बिहार के नरीखेड़ा
के निवासी संचित 18
पुत्र राजा किसी काम को लेकर कहीं जा रहा था। वहीं उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर
मार दी। जिस पर वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर
पुलिस ने उसे सुमेरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहाँ उसे चिकित्सकों
ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने सिनाख्त कर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी
दी। जिस पर उसके घर में कोहराम मच गया।
No comments