गरीबो को उनका हक दिलाना ही मेरा उद्देश्य- अनिल सिंह
उन्नाव। मेरा उद्देश्य गरीबों की सेवा करना,जागरूक करना एवं
उनको उनका हक दिलाना है यह बात पुरवा विधायक अनिल सिंह ने मंगत खेड़ा एवं पड़री गांव
में माँ बालेश्वरी देवी धाम में आयोजित कम्बल वितरण के दौरान कही।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति
गरीबों का हक मरेगा तो बर्दाश्त नही किया जाएगा उसको जेल भेजने का काम किया जाएगा।
मेरा उद्देश्य गरीबों का उत्थान एवं क्षेत्र का विकास है बस आपके साथ कि जरूरत
है कड़ाके की ठंड में माही संस्था द्वारा 15 दिनों से
लगातार कम्बल वितरण के क्रम में मंगत खेड़ा
एवं माँ बालेश्वरी देवी धाम में आयोजित कम्बल वितरण में विधायक अनिल सिंह ने माँ
बालेश्वरी देवी धाम के दर्शन किये उसके पश्चात मंच पर आसीन क्षेत्र के बुजुर्गों
का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने अपने विधायक
का माल्यार्पण कर जोरदारी के साथ स्वागत किया।
वही पड़री खुर्द प्रधान प्रतिनिधि दीपक त्रिवेदी
ने विधायक अनिल सिंह को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम
में उपस्थिति आल्हा गायक रामरतन तिवारी ने स्वागत गीत के माध्यम से विधायक का
स्वागत किया । कम्बल वितरण के दौरान प्रमुख रूप से मंजुल त्रिवेदी, शैलेन्द्र
चैरसिया,दीपक
सिंह बघेल,राजा
सिंह, अभिषेक
त्रिवेदी,बउवन
त्रिवेदी,अंकित
मिश्रा, दुर्गेश
द्विवेदी,राजू
सिंह, मोहित
दीक्षित, संतोष
सिंह सुमानी सिंह,योगेंद्र
सिंह,गोकुल
मिश्रा, धर्मेंद्र
त्रिवेदी,डॉ.
बिंदा लोधी,डॉ.सुर्जन
सिंह,पंकज
सिंह,अमित, शिवकंठ रावत रहे
कार्यक्रम का संचालन पत्रकार बृजेश शुक्ला ने किया।

No comments