अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रिक्शा चालक ने तोड़ा दम
उन्नाव। भाड़े पर रिक्शा चलाकर अपने परिवार की जीविका चलाने वाले अधेड़ को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर जा गिरा तथा इलाज के अभाव में उसने दम तोड़ दिया। देर रात वहां से निकले राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले शिनाख्त के लिए छानबीन शुरु कर दी वही उसके परिजन उसे खोजते हुए पुलिस थाने में किसी अज्ञात शव के होने की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
प्राप्त जानकारी अनुसार रामस्वरूप पु़त्र झग्गू निवासी मोहल्ला मंगल बाजार कस्बा सफीपुर भाड़े पर रिक्शा चलाता है वही वह रोजाना की तरह किसी का भाड़ा लेकर सफीपुर से दरौली गांव की तरफ गया था। मंगलवार की देर शाम वह घर वापस लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर जा गिरा। रास्ता सुनसान होने के चलते उसे समय पर प्राथमिक चिकित्सा नहीं मिल सकी। इलाज के अभाव में उसने दम तोड़ दिया। देर रात वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उसे वहां पर देखा तब पुलिस को घटना के बाबत सूचना दी जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले उसकी शिनाख्त शुरू कर दी। इसी दौरान मृतक रामस्वरूप के परिजन में से बेटा रामकिशोर दीपू व संतोष तथा पत्नी कलावती गांव के आसपास खोजते हुए सफीपुर पुलिस थाने में किसी अज्ञात शव के होने की जानकारी मिलने पर वहां पहुंच गए। वहीं पर मौजूद शव की शिनाख्त कर ली। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया मृतक रामस्वरूप की बूढ़ी मां का रो रो कर बुरा हाल था।
No comments