Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

तेज रफ्तार बोलेरों की टक्कर से टैम्पों में सवार युवक की मौत, दो गंभीर

उन्नाव। सामने से आ रहे बोलेरो वाहन ने मार्ग पर खडे़ टैम्पों को टक्कर मार दी। जिससे टैम्पांे उछलकर सड़क किनारे जा गिरी। टैम्पों में बैठे यात्रियों में युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को नजदीकी सुमेरपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाॅ उन्हे भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बीघापुर की ओर से सुमेरपुर की ओर जा रहे टैम्पों के चालक ने ओंसिया बीघापुर के आगे पकंज ढाबा के पास रूक पान मसाला लेने चला गया। उसी दौरान सुमेरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टैम्पो को टक्कर मार दी। जिससे टैम्पों में आगे बैठा वीरेन्द्र कुमार 25 पुत्र प्रेमशंकर निवासी संदोही थाना बीघापुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पीछे बैठे जयकांत पुत्र श्रीराम व गुड्डू पुत्र रामसिंह व गंभीर रूप से घायल हो गए।  रााहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुमेरपुर के स्वास्थ्य केद्र में भर्ती करा, शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    

No comments