मुख्यमंत्री से आसरे की फरियाद कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अन्य गंभीर
उन्नाव। प्रदेश के मुख्यमंत्री
की दहलीज में जाकर अपने लिए आसरा मांगने गई महिला कि सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो
गई जबकि बाइक चला रहे युवक व अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना
पर पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों
ने उनकी हालत गंभीर दे इलाज शुरू कर दिया।
![]() |
| पोस्टमार्टम हाउस में परिजन |
प्राप्त जानकारी के अनुसार
आशा 30 पत्नी राजेश निवासी उमरपुर बांगरमऊ के पति राजेश शहर के बस
स्टेशन के सामने फलों का ठेला लगाते हैं ।
इसी के चलते दंपति गांव से
निकलकर शहर के काशीराम कॉलोनी के किसी दूसरे के नाम से एलाट आवास पर रहने लगा। इसी
दौरान कांशीराम शहरी आवास योजना के मकान निवासी ने उनसे कहा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ से मिलकर एक कॉलोनी अपने नाम
इलाज करा लें, जिस पर आशा ने भांजे सुनील पुत्र प्रभु निवासी धर्मपुर तकिया
थाना कुरसठ हरदोई जो कि काशीराम शहरी आवास कॉलोनी में दूसरे के नाम से एलाट कॉलोनी
में रह रहा था। दोनों परिवारों ने निश्चय किया कि योगी आदित्यनाथ से मिलकर अलग अलग
कॉलोनी इलाज करा कर रहने लगे इसी को लेकर आशा, सुनील व सुनीता पत्नी
सुनील सुबह लखनऊ की ओर चल पड़े जहां पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर कॉलोनी लिए
प्रार्थना पत्र दिया तथा वहां से वापस आ रहे थे। इसी दौरान दही चैकी के इंदारगो फैक्ट्री
के पास अवैध कट से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर जा
गिरे। इस दौरान आशा की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा सुनीता व सुनील गंभीर रूप से घायल
हो गए । राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों
ने उनकी हालत नाजुक देखकर भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जँहा उनकी हालत गंभीर बनी हुई
है।

No comments