महिला की तालाब में डूब कर संदिग्ध हालतोें में मौत
उन्नाव। थाना आसीवन के अंतर्गत
एक महिला की संदिग्ध हालत में तालाब में डूबकर मौत हो गई वहां से गुजर रहे ग्रामीणों
ने महिला का शव तालाब में उतराते हुए देखा तो उसके घर परिजनों को हादसे की सूचना दी
जिस पर उसके घर में कोहराम मच गया परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे
में लेकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
रमाकांत की आरती पत्नी सुनील कुमार गांव शिर्षचेरी मवई ब्रह्मनान थाना आसीवन के पति
सुनील लखनऊ में एक सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी में गार्ड के तौर पर कार्य करते हैं। वही
उनकी पत्नी गांव में रहकर उनकी मां कौशल्या तथा पिता अर्जुन की देखभाल करती है। सोमवार
की सुबह रमाकांत अपने खेतों की तरफ जाने को कह कर घर से निकली थी। काफी देर तक उसके
घर लौटना लौटने पर उसकी सास व ससुर व अन्य परिजन उसकी खोजबीन करने निकल पड़े। इसी बीच
गांव के एक युवक ने तालाब में 100 उत्तर आते हुए देखा। जिस
पर उसने नजदीक जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने आनन फानन रमाकांती के परिजनों को
हादसे की सूचना दी। हादसे की सूचना पाते ही घर में कोहराम मच गया। अर्जुन लाल ने अपने
पुत्र सुनील को इस घटना की जानकारी दी। जिस पर सुनील कुमार आनन फानन घर की ओर दौड़ पड़ा
वही सुनील कुमार के पिता अर्जुन व कमलेश ने आसीवन थाना इंचार्ज को हादसे की जानकारी
दी। जिस पर पुलिस में घटना स्थल पर आकर मामले की तफ्तीश की। तथा शव को कब्जे में लेकर
शवविच्छेदन ग्रह रह भेज दिया।

No comments