Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

परचून की दुकानों पर बिक रहा है डीजल पेट्रोल

उन्नाव। प्रदेश में नवागत सरकार के आने के बाद भी भ्रष्टाचारियों पर लगाम अब तक नहीं लग सकी है। जिससे अभी भी आला अधिकारी अपनी मनमानी पर लगे हुए है। इसी क्रम में  पूर्ति निरीक्षक की शह पर खुलेआम गुमटियों और परचून की दुकानों पर डीजल- पेट्रोल धड़ल्ले से बेंचा जा रहा हैं। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 
सूत्रों के अनुसार जिला पूर्ती अधिकारी के रहमोकरम पर रईस अहमद चला रहा है। वह  एक लाइसेंस पर दो डीजल की दुकाने चलाकर पेट्रोल की भी बिक्री कर रहा है। जब संबधित अधिकारियों से जानकारी लेने की बात की गई तो उन्होने जानकारी होने के बाद भी जांच कराने की बात कह कर टालने की कोशिश की । जिस जगह पेट्रोल व डीजल की बिक्री की जाती है। वहा पर किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना को लेकर फायर ब्रिगेड के नाम पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं आसपास के लोगों के अनुसार दूकानमालिक रोज अधिकारियो के पास बैठ कर चाय रोजाना की तरह पीता दिखता हैं।

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी जी अधिकारियो को सुधारने की चाहे लाख कोशिशे कर ले लेकिन उन्नाव जिले के कुछ अधिकारी सुधरने का नाम नही ले रहे है आपको बता दे उन्नाव में जिला पूर्ती अधिकारी की मिलीभगत से उन्नाव के तमाम छोटी बड़ी दुकानों पर बिना लाइसेंस के डीजल - पेट्रॉल धड़ल्ले से बेंचा जा रहा है जिन पर प्रसासन की कोई कार्यवाई आज तक नही हुई है  दूकानदारो का साफ कहना है कि अधिकारी के संज्ञान में है लेकिन वो यहाँ कभी नही आते है । हद तो तब हो गई जब उन्नाव के औरास ब्लॉक में संचालित दूकान के एक लाइसेंस पर दो दूकाने चलती हुई मिली।
मामला है मियागंज ब्लॉक का जहां पर परचून की दुकानों पर पेट्रोल बेंचा जा रहा है जो लगातार हादसे को दावत देता हुआ नजर आ रहा है  वही औरास ब्लॉक में रईस अहमद की दूकान के
रिपोर्ट: आलोक

रिपोर्ट: आलोक
लाइसेन्स पर दो दुकाने चलाई जा रही है पहली औरास ब्लॉक में दूसरी मियागंज में संचालित पाई गई  और लाइसेंस के नाम पर कोई कागज नही है वही आग बुझाने वाले संयंत्र भी दूकान में नही मिले  वही  औरास की दुकान पर रखे अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर निकले क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही मिलावटी डीजल व पेट्रोल के काले करोबार के बारे में पूछने पर बताया की अधिकारी कभी देखने तक नही आते इससे मामला साफ है ये सब अधिकारियो की मिली भगत से किया जा रहा है वही दूकान पर बाल मजदूर भी पेट्रोल बेंचते हुए मिले। वही इस पूरे मामले में उन्नाव पूर्ती अधिकारी जीवेश मौर्य ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल टीम गठित कर के जांच के निर्देश दे दिए थे लेकिन आज एक सप्ताह हो गया दुकानों पर आज भी कोई कार्यवाई देखने को नही मिली सभी दुकाने पूर्ववत की संचालित है जो कही न कहि प्रशासन की उन्दा कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।

No comments