Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ठंड की चपेट में आने से दो की मृत्यु पाॅच गंभीर

उन्नाव। ठंड की चपेट में आने से नवाबगंज ब्लाक के सामने एक युवक की मौत हो गई। राहगीरो की सूचना पर पुलिस उसे नवाबगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य ले गई। जहाॅ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को विच्छेदन के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह राहगीरो को नवाबगंज ब्लाक के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिस पर उन्होने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद आनन फानन पुलिस उसे नवाबगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य ले गई। जहाॅ उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पहले पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। जिस पर सफल न हो पाने के बाद उसने शव को विच्छेदन के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया। 
 
दूसरी घटना थाना असोहा की है जहाॅ सीतापुर मे तैनात एक सिपाही को ठंड लग जाने के चलते उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले शव को विच्छेदन के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार गंगासागर 48 पुत्र स्व0भूप सिंह निवासी बहेरिया खुर्द सीतापुर में आरक्षी पद पर तैनात था। इसी बीच विभागीय कार्य के चलते वह गत शुक्रवार को लखनउ आया था। इसी दौरान वह छुट्टी ले गांव चला आया। लगातार बाइक चलाने के चलते उसे ठंड लग गई। जिससे वह बीमार पड़ गया। जिसके बाद परिजनो ने उसे लखनऊ ले जाकर दिखाने के लिए अन्य वाहन से निकल पड़े। अभी वे रास्ते में ही थे कि उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले शव के विच्छेदन के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया। 
 
तीसरी घटना सदर कोतवाली की है, जहाॅ मोहम्मद आरिफ 22 पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी सिकंदरपुर कर्ण शनिवार की सुबह कुछ घरेलू कार्य कर रहा था। इसी बीच उसे ठंड लगने का अहसास हुआ। जिस पर गांव के ही एक चिकित्सक के पास वह गया। इस दौरान उसकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ती चली गई। जिसके बाद उसके परिजनो ने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य ले गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ उसे भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
चौथी घटना सदर कोतवाली की है, जहाॅ महेश 70 पुत्र स्वा0 देवीदीन निवासी देवीखेड़ा अपने काशीराम कालोनी में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहाॅ आया हुआ था। इसी बीच उसे ठंड लग गई। तथा वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसके रिश्तेदारों ने उसे देख आनन फानन मोहल्ले के ही एक चिकित्सक के पास ले गए तथा उसके परिजनो ंको सूचना दी। इस दौरान उसकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ती चली गई। जिसके बाद उसके रिश्तेदारों व परिजनो ने जिला अस्पताल ले गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
पाॅचवी घटना सदर कोतवाली की है, जहाॅ नेहा 17 पुत्री कमलेश निवासी देवीखेड़ा कोचिंग के लिए साइकिल से मगरवारा आई हुई थी। इसी बीच उसे ठंड लगने का अहसास हुआ। जिस पर उसके परिजनो ने उसे गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। इस दौरान उसकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ती चली गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहाॅ उसे भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
छॅठी घटना सदर कोतवाली की है, जहाॅ एक वर्ष के अरहम आलम पुत्र मेहताब आलम निवासी मोतीनगर को सर्दी लगती देख उसके परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहाॅ उसे भर्ती कर चिकित्सको ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जिसके बाद उसकी हालत में कुछ सुधार आ जाने के बाद उसके परिजन उसे घर ले कर चले गए।
 
सातवी घटना सदर कोतवाली की है, जहाॅ अगनू 75पुत्र बच्चूलाल निवासी सरोसी दरवाजे में बैठा था। इसी बीच शीत लहर की चपेट में आ जाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद उसके बेटे अयोध्याप्रसाद ने उसे नजदीकी एक चिकित्सक को दिखाया। जिसके बाद राहत न मिलने पर वह उसे जिला अस्पताल ले गया। जहाॅ उसे भर्ती कर चिकित्सको ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments