Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आवारा पशुओं के चलते भुखमरी की कगार पर किसान


mUuko -
 विकास खण्ड सरोसी क्षे़त्र मे आवारा पशुओ के जमावडा के चलते किसान भुखमरी की कगार पर आ गए है। रही सही कसर नहर में पानी न आने के चलते खेतों की खड़ी फसल खराब हो गई है। जिसके चलते किसानों में आक्रोश  उभरने लगा हैं

विकास खण्ड सरोसी क्षेत्र के इसुनिया बन्दाखेडा फिरोजपुर कलापरियर पांवा बुलन्दपुर बिधनू रऊ करना, एरा भदियार, बुद्दीखेड़ा, पतारी, देवीदीनखेड़ा, गजौली सहित दर्जनो ग्राम सभाओं में नहर के पानी न आने से सूख रही फसलों को सैकडो की संख्या में घूम रहे अवारा मवेशियों के चलते किसानो की भुखमरी की स्थिति बन गई है। जिसके चलते उनमे आक्रोश  बढ़ता ही चला जा रहा है। इसुनिया के रमेश ने बताया उनकें ,खेतों मे गेहूं बोया गया था। जिसे पानी की सख्त आवश्यकता  थी, लेकिन समय पर नहर का पानी न आने के चलते उनकी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई। वही जब उन्होने किसी तरह से फसल को अन्य संसाधनों से पानी दे कर बचाने की कोशिश  की तो आवारा मवेशी  उसे खा गए। जिससे उन्हे करीब पचास हजार रूपए का नुकसान हुआ। उन्होने बताया कि बीज व खाद उधार ले कर फसल बोई थी। जिससे वे भुखमरी की कगार पर पहुचं गए हैं। गांव बंदाखेड़ा के मनोज के अनुसार आवारा मवेशी क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याओं मे से एक हैं। उनकी हजारों की सरसो की फसल बर्बाद हो गई। फिरोजपुर के इलाही ने कहा कि मटर की फसल आवारा पशुओ के चलते बर्बाद हो गई। इसी तरह बुद्दीखेड़ा के शिवाकांत रावत ने बताया कि उनकी आलू की फसल आवारा पशुओ के चरने से खराब हो गई। वही के मूलचंद ने बताया कि समय पर पानी न मिलने के बाद अन्य संसाधनों के द्वारा आलू की फसल बोई गई थी। जिसके बाद फसल की लागत बढ़ गई। वहीं किसी तरह से जब वे फसल बो पाए, जिसके बाद आवारा पशुओं ने उनकी फसल खराब कर दी। इंद्रा नगर के समाजसेवी अजय त्रिवेदी ने इस समस्या पर हैरानी जताते हुए सबकुछ जानते हुए प्रशासन का मौन रहना बेहद दुखद है। उन्होने इस समस्या का समुचित हल तलाशने पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को इस परआवश्यक कदम उठाने चाहिए। जिससे जनता में प्रदेश  सरकार के खिलाफ बढ़ रहे आक्रोश  दूर हो सके। 

  ....... रिपोर्ट - सनी कुमार 

No comments