एएनएम ने साथी पर लगाया यौन शोषण का आरोप
उन्नाव। एएनएम ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा कर पुरुष स्टाप नर्स के खिलाफ कोतवाली हसनगंज में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित महिला का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र की हसनगंज मुख्यालय की सीएचसी पर तैनात संविदा पर एएनएम को मौला बाकी पुर क्षेत्र दिया गया है पांच वर्ष पहले पुरुष स्टाप नर्स देवेंद्र सिंह हसनगंज सी एच सी पर कार्यरत था जो अब मौजूदा समय में पुरवा सीएचसी मे तैनात होकर नौकरी कर रहा है पीड़ित एएनएम ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2012 में शादी करने झांसा देकर पांच वर्षों से यौन शोषण कर रहा था।
अब पुरुष स्टाफ नसॅ शादी करने से इंकार कर दिया है। जिससे पीड़ित एएनएम क्षुब्ध होकर कोतवाली हसनगंज में यौन शोषण करने के तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध
में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्टाफ नसॅ देवेंद्र सिंह के खिलाफ यौन शोषण करने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है और पीड़ित एएनएम डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

No comments