Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

समाधान दिवस में 23 शिकायतों में शिर्फ तीन का हो सका निस्तारण

उन्नाव। थाना औरास समाधान दिवस कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 14 राजस्व विभाग से संबंधित हैं और 09 पुलिस विभाग से। पुलिस से सम्बंधित 09 शिकायतों में से 03 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें रवाना की गयी।

थाना औरास में आयोजित समाधान दिवस में 23 प्रार्थियों ने अपनी शिकायते दर्ज कराई जिनमें राजस्व विभाग से संबधित 14 शिकायते दर्ज हुई। वहीं पुलिस विभाग से संबधित 9 शिकायते मिली। जिनमें पुलिस से संबधित तीन शिकायतों को निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों ने कर दिया। वहीं शेष शिकायते निस्तारण के लिए प्रार्थियों को आश्वासन दे उन्हे वापस कर दिया गया। 
पुलिस अधीक्षक की सक्रियता के चलते तीन शिकायतें मौके पर सुलझी
गांव में कुंए के करीब शौचालय के निर्माण को लेकर एक ने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद दोनों को लेकर सभ्रातं नागरिकों की पहल के चलते सुलझा कर मामला शांत करा दिया गया। वहीं दूसरे एक मामले में बच्चों के बीच आपसी झगड़े व मारपीट को लेकर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी के समक्ष्य रखा गया। जिस पर दोनो पक्षों को बुलाकर आपसी सुलह समझौता करा दिया।
असगर अली पुत्र नवाब अली निवासी भुरकुंडी औरास द्वारा विपक्षीगण द्वारा कुंआ के करीब शौचालय निर्माण किये जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई जिस पर टीम औरास द्वारा तत्काल मौका मुआयना कर दोनों पक्षों को समाधान दिवस में आमने सामने कर सभ्रांत व्यक्तियों की मध्यस्थता से समस्या का समाधान करवाकर मौके पर ही सुलह समझौता करवाया गया। 
समाधान दिवस में फरियादी
इसी प्रकार के एक दूसरे प्रकरण में ग्राम महबूबखेड़ा औरास निवासी मंशाराम और उनकी पत्नी द्वारा गांव के दो व्यक्तियों के नाबालिग बच्चों पर अपने बच्चे के साथ मारपीट और दुव्र्यवहार किये जाने एक प्रार्थना पत्र दिनांक 18 जनवरी को पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत होकर दिया गया था। वहीं समाधान दिवस पर दोनो पक्षों को समाधान दिवस में बुलाकर सभ्रांत व्यक्तियों की मध्यस्थता से आपसी सुलह समझौता कराकर समाधान कराया गया।

No comments