Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

मानवाधिकार टीम ने टीएस टीम का 18ओवर में ही ढेर कर जीत का खाता खोला

उन्नाव। ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि इस्माइल खान नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होने शुभारंभ करते समय दोनों टीमों की हौशला अफजाई करते हुए कहा कि स्वस्थ खेल से ही बेहतर समाज का निर्माण होता है। उन्होने खेल प्रतियोगिताओ को बड़े स्तर पर कराने की वकालत की। 


क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम मानवाधिकार व टीएस क्रिकेट क्लब के मध्य हुआ। मानवाधिकार उन्नाव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मानवाधिकार टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पूरी पारी खेलते हुए 126 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी टीएस क्रिकेट क्लब  टीम 18 रन पर ही ढेर हो गई।
मैच में मैन ऑफ द मैच मानवाधिकार टीम के खिलाड़ी गोविंद दिया गया। गोविंद ने 3 रन देकर चार विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग मोहम्मद इमरान व मन्नू ने की।  तथा आरके द्वारा की गई।  इस मौके पर आयोजक अन्ना खान हारुन शोएब पप्पू सिंह कपिल मिश्रा साहिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

No comments