शिवनगर में चोंरों का कहर जारी, बंद घर को बनाया अपना शिकार
उन्नाव। सदर कोतवाली
के शिवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख की नगदी व तीन लाख के जेवर पार
कर दिए। घर के सदस्य बेटे का जन्मदिन मनाने
बारासगवर गांव गए थे। गत मंगलवार देर शाम लौटने
पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के भीतर बक्से और अलमारी के ताले टूटे थे। पीड़ित
की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
शिवनगर निवासी गोपाल
गोसाईं डीसीएम चालक हैं। गोपाल की पत्नी रेशमा बच्चों के साथ घर में अकेली रहती हैं।
रेशमा के बेटे गोलू का सोमवार को जन्मदिन था। बेटे का जन्मदिन मनाने वह सोमवार को बारासगवर
गां
व गई थीं। घर में ताला लगा था। दो दिन पूर्व रेशमा घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी
व बक्से टूटे थे। अलमारी में रखी दो लाख की नगदी व सेफ में रखे तीन लाख रुपये के जेवर
गायब थे। रेशमा के अनुसार बहनोई व एक अन्य
रिश्तेदार के पैसे रखे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की तहरीर
पर पुलिस जांच कर रही है।

No comments