Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

गांधी चर्चा में बच्चों की जिज्ञासा का हुआ समाधान


सवालजवाब के बीच नसीर अहमद

उन्नाव। सर्वोदय मंडल द्वारा अनवरत गांधी चर्चा का कार्यक्रम ए बी नगर के विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षकों व  छात्रों के बीच सर्वोदय कार्यकर्ताओं ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उन्हे गांधी से संबधित सवालों के जवाब दिए।
चर्चा में मुख्य रूप से गांधी के जीवन से जुड़े सवाल छात्रों ने किए। चर्चा में भाग लेने वाले बच्चों में अल्ताफ आयशा, अलशिफा शाह, नदीम खान, शोएब खान प्रमुख रूप से रहे। वहींशिक्षकों में रुखसार जहां आफरीन फातिमा शाहीन खान चांदनी आदि लोग मौजूद रहे। वही सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष राम शंकर उपाध्यक्ष नसीर अहमद सहित प्रदेश के जन स्वाध्याय अभियान के प्रदेश अध्यक्ष मगन प्रमुख रहे। विद्यालय के प्रबंधक उस्मान खान ने सब का आभार व्यक्त किया।

No comments