Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दंबग ने पीट पीट कर ली व्यवसायी की जान


उन्नाव। उधार सामान ले गए दंबग से पैसे ले लेना एक व्यापारी को इतना महंगा पड़ा कि उसकी कीमत उसे जान दे कर चुकानी पड़ी। व्यापारी की मौत के बाद उसका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्णमासी 40पुत्र छोटेलाल निवासी पिसन्धा थाना मौरावां चारपाई में इस्तेमाल होने वाले बाध गांव देहात में बेचने का कार्य करता है। इसी दौरान गत एक वर्ष पूर्व गांव के ही दंबग दिनेश उर्फ टेनी पुत्र रामदुलारे ने उससे उधार बाध्ं लिए थे। जिसके बाद वह गांव से गायब हो गया। जिसके बाद करीब छ माह पूर्व जब  दिनेश पूर्णमासी के दरवाजे से साइकिल से निकला। तो पूर्णमासी ने उसकी साइकिल ले ली और उससे बांध के पैसे लेकर आने को कहा। जिस के बाद वह तन्नाया अपने घर चला गया। उसके एक दो दिन बाद उसने पूर्णमासी को बाध के पैसे दे दिये थे। जिसके बाद पूर्णमासी दिनेश को लेकर निंश्चित हो गया था। वहीं दिनेश ने साइकिल रखवाने के चलते रजिंश मान ली।
इसी दौरान गत सोमवार की सुबह पूर्णमासी अपने खेतों को नहर के पानी से सींच कर घर की ओर लौट रहा था। वहीं दिनेश खेतों की मेड़ के ऊपर खड़ा था। जब पूर्णमासी उसके पास से गुजरने लगा। तो पूर्णमासी उसे देख कर हंस पड़ा जिससे पहले से रजिंश माने हुए दिनेश को बेहद अखरा जिस पर उसने पूर्णमा
सी को वहीं गेहूं के खेतों में गिरा कर पीटने लगा। आसपास से गुजर रहे अन्य ग्रामीण जब तक वहाॅ दौड़ कर आ पाते पूर्णमासी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणो ने भाग कर उसके घर वालों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पूर्णमासी के परिजनो ने पहले मौरावा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहाॅ मंगलवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले शव विच्छेदन के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया।

No comments