डीसीएम की टक्कर से जरदोज युवक की मौत
उन्नाव। काम के सिलसिले मे
निकले युवक को डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने
से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना
पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना
बांगरमऊ के अन्तर्गत मुख्तियार 20 मिनान निवासी जमादार पुरवा
जरदोजी का व्यवसाय का काम करता था। इसी के चलते वह मदारनगर के पास जरदोजी के लिए जरूरी
कच्चा माल लेने जा रहा था। वहीं से लौटते समय डीसीएम ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर
मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले शव विच्छेदन
गृह भेज दिया।
पूरे परिवार की बागडोर थी
युवक के सहारे
मृतक मुख्तियार जरदोजी के
पुश्तैनी व्यवसाय में जुड़ा हुआ था। उसके हाथ से बने हुए चिकन कारीगरी के कपड़े लखनऊ, कानपुर के आसपास सप्लाई होते थे। परिजनों के अनुसार उसकी एक वर्ष पूर्व शादी रूबी
से हुई थी। मुख्तियार का कोई बच्चा नहीं है। परिजनो के अनुसार मृतक एकमात्र ही पूरे
परिवार का जरिया युवक के सहारे था। ऐसे मे पूरा परिवार सड़क पर आ गया है।
No comments