नकली शराब के कारोबारियों के बड़े गिरोह का खुलासा
उन्नाव। थाना सफीपुर अन्तर्गत पुलिस
कर्मियों की सक्रियता के चलते एक नकली शराब का गौरखधंधा करने वाले गिरोह का खुलासा
हुआ। जिसमें सोलह अभियुक्तों को रगें हाथों पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पुंष्पाजलि देवी के
आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी
सफीपुर एवं थानाध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया के कुशल नेतृत्व मे ंउपनिरीक्षक शिवगोपाल, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, कास्टेबल सौरभ कुमार दिवाकर, कास्टेबल प्रभात कुमार, कास्टेबल सूरज सोनकर, कास्टेबल अशोक कुमार सैन, ब कास्टेबल हिंमाशु यादव, कास्टेबल रामबरन सिंह व कास्टेबल
राजकुमार यादव के साथ कुशल पर्यवेक्षण में चलाए गए अवैध मदिरा विक्रय एवं
निष्कर्षण रोकथाम अभियान के तहत थानाध्यक्ष माखी द्वारा मुखबिर की सूचना पर फोर्स
की मदद से ग्राम खुमानखेड़ा के पास रामधनी तिवारी के खेत मे मडै़या के नीचे बनाई
जा रही एथाइल अल्कोहल कलर केमिकल व पानी के मिश्रण से नकली ब्राडेंड रेपर लगाकर
भारी मात्रा में नकली शराब व उपकरणों सहित ग्यारह अभियुक्तों को धर दबोचा।
वे सभी
भागने की फिराक में थे। पकडे़ गए अभियुक्त क्रमशः मुकेश पुत्र गंगाराम पासी निवासी
शराब मिल कालोनी थाना कोतवाली, सुधीर सिंह उर्फ विजय सिंह पुत्र रजपाल सिंह निवासी उरहन खेड़ा मजरा
जमरूदीनपुर थाना फतेहपुर चोरासी, विनोद कुमार निषाद पुत्र जवाहर लाल निवासी हिंदूपुर मजरा गड़ाई थाना
फतेहपुर चैरासी,
विजय
दीप मिश्रा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी गांधीनगर सदर कोतवाली, मुईद सिददकी पुत्र यामीन महहरपुर थाना
कोतवाली कन्नौज,
श्याम
सविता पुत्र मुनुवा सविता निवासी तारापती निवादा थाना शिवराजपुर कानपुर, अखिलेश तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी
निवासी लुधई मजरा रामपुर गड़ौहा थाना औरास, पंकज तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी लुधई मजरा रामपुर गडौहा
थाना औरास , सुरेन्द्र कुमार पासी पुत्र भल्लू
निवासी नई गढ़ी थाना सधना सीतापुर, सुधीर कुमार कोरी पुत्र रामऔतार कोरी निवासी बगदौदी टोला थाना मंथना
बिठूर कानपुर, सरोज सिंह पुत्र जयराज सिंह निवासी
भदनी थाना माखी को रंगें हाथ धर दबोचा। वहीं के पी, निवासी कानपुर, रामजी गुप्ता निवासी कानपुर, रामधनी तिवारी पुत्र श्याम सुंदर तिवारी निवासी ग्राम मझखोरिया माखी
थाना माखी, शिवकरण सिंह पुत्र नन्हा सिंह ग्राम
टेनई थाना माखी,
नरेश
पासी नन्था निवासी ग्राम नई गढ़ी थाना संदना जिला सीतापुर मौके से भाग खड़े हुए।
जिनमें मुकेश पासी के पास एक तंमचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। वहीं विनोद
कुमार से एक तंमचा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ 12 पेटी बिंडीज ब्रांड की 540 पउवा, पाॅच पेटी टाइगर ब्राडं बोरियों में, कुल 1325
पउवा बरामद किए। वहीं दो ड्रम प्लास्टिक
के टोटी लगे 200वाले, दो ड्रमों में 80 लीटर ऐथाइल एल्कोहल, चार नीले डिब्बे चालिस लीटर वाले, चालीस लीटर खाली डिब्बे, 2500 के करीब खाली प्लास्टिक की शीशी पउवा व उनके ढक्खन, रेपर 99 पत्ता विंडीज ब्रांड के शराब संबधी उपरकरण बरामद किए। वहीं
अभियुक्तों के वाहनों में एक बोलेरों, एक शिवलोलेंट कार एक अपाचे, भी मौके पर मिले । सूत्रों के अनुसार यह गिरोंह काफी अरसे से यह
गौरखधंधा कर रहा था।

No comments