मंकर संक्राति के पहले दिन घाटो में श्रद्धालुओ का उमड़ा सैलाब
उन्नाव। मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का
प्रमुख पर्व है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया
जाता है। यह त्योहार जनवरी माह के चैदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है क्योंकि
इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रान्ति के
दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारम्भ होती है। इसलिये इस पर्व को
उत्तरायणी के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। यह
पर्व मुख्य रूप से ’दान
का पर्व’ के रूप में ही प्रसिद्ध है। जिले में
गंगा, घाटों पर प्रत्येक वर्ष भव्य आयोजन
किया जाता है। इस व्रत को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है तथा इस दिन खिचड़ी खाने एवं
खिचड़ी दान देने का अत्यधिक महत्व होता है।
इस बार मकर संक्रांति का स्नान रविवार
व सोमवार दोनों दिन होने से रविवार के दिन घाटों में धूम मची रही। हजारो की संख्या
मे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गौर हो कि मकर संक्रांति के स्नान पर्व को
लेकर जिले में प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी। इस क्रम में गंगाघाट, परियर घाट, नानामउ घाट, बक्सर घाट जाजमाउ घाट समेंत अन्य तमाम
घाटों में साफ सफाई की व्यवस्था कर स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों को जुटा साफ-सफाई
से लेकर चूना छिड़काव आदि पूर्व ही डलवा दिया था। हालांकि प्रशासन की तैयारियों में
श्रद्धालुओं की बड़ी सख्या के चलते चूक ज्यादा नजर आई।
श्रद्धालुओं को कहीं कहीं स्नान के
दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं साफ-सफाई के साथ ही नगर के गंगाघाटों व तटों
पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के इंतजाम भी पालिका ने लगाए थे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पालिका प्रशासन ने
गंगातटों पर छह नावें मय नाविक व लगभग एक दर्जन गोताखोरों को तैनात किया गया। घाट
में यजमानी कर रहे पडिंत उमेश के अनुसार एक लंबे समय से 14 जनवरी को परंपरागत तरीके से यह स्नान
होता आ रहा है। इस लिहाज से रविवार को घाटों पर खासी भीड़ रही।
स्नान पर्व पर तैनात भारी संख्या में
तैनात रहा पुलिस बल
गंगा के सभी घाटों पर पुलिस व्यवस्था
दुरुस्त दिखी। सुरक्षा के मद्देनजर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी ने दोपहर को व सीओ
सिटी ने शाम को गंगा के घाटों पर समय समय पर पहुंचकर वहां का जायजा लेते रहे। वहीं
रविवार के दिन पड़ने वाले स्नान पर्व पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर थाने के फोर्स
के अलावा 20 महिला आरक्षियों को तैनात रहा। इसके
अलावा चार एसआइ,
चार
हेड कांस्टेबल व 30 सिपाही व 40 होमगाड्र्स भी मौके पर तैनात रहे। सीओ
सिटी स्वतंत्र कुमार ने मकर संक्रांति के स्नान के दौरान कोतवाली प्रभारी से
संपर्क बनाए रख पल पल की जानकारी लेते रहे।

No comments