Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बाइक चोर गिरफ्तार

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक पुष्पाजंलि देवी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक गंगा घाट के सफल निर्देशन में थाना गंगा घाट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पोनी रोड तिराहा आजाद मार्ग के पास गत शुक्रवार की रात्रि में अभियुक्त सनी कमल पुत्र स्वर्गीय वाला निवासी 11वी संजयगांधी नगर नौबस्ता कानपुर व अभियुक्त सफीक
अभियुक्तों के साथ उप निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम व अन्य
पुत्र शब्बीर खान निवासी बंब पुलिया के पास थाना नौबस्ता कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें  बरामद की। वहीं उनके पास से दो तमंचे देसी
, 12 बोर चार जिंदा कारतूस 12 बोर भी बरामद किए। उनसे पूछंताड के दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। जिसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस अभियान में थाना गंगा के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम, उपनिरीक्षक हरिकिशोर मिश्रा, हेड कांस्टेबल रामनरेश सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव व कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

No comments