आगरा लखनऊ वे पर सड़क हादसे में चालक की मौत, साथी गंभीर
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तोंदा गांव
के पास सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रुप से जख्मी
हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गोरखपुर जनपद के गजपुर
निवासी तबारक हुसैन शनिवार की सुबह स्कार्पियों से आगरा की ओर से लखनऊ जा रहे थे।
कार में आगे उनका एक साथी बैठा था। हसनगंज थाना क्षेत्र के आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे
पर तोंदा गांव के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया। वहीं
पीछे चल रहा कार चालक जब तक अपनी कार पर नियंत्रण रख पाता कि उसकी कार आगे अचानक
रूके ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में कार चला रहे तबारक हुसैन की घटनास्थल पर ही
मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोशी की हालत में कार में ही
पड़ा रहा।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने 100 डायल पर फोन
करके पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को रास्ते से हटाया और शव
को बाहर निकाला। पुलिस ने एबुलेंस के जरिए
घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। वहीं सूत्रों के अनुसार घायल युवक की अभी
शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस कर्मियों
के द्वारा मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई। थानाध्यक्ष
हसनगंज का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो पा रहा है कि कार सवार कहां से आ रहे थे।
वहीं ट्रक के चालके के मौके से फरार हो जाने के चलते हादसे के सही कारणों की जानकारी
नहीं मिल सकी। जख्मी युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस चालक के मोबाइल से
नंबर निकाल कर उसके घरवालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
No comments