एटीएम कार्ड बदल टप्पेबाजों ने निकाल ली 63 हजार की नकदी
उन्नाव। थाना बिहार के कस्बा पाटन में एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे
युवक का एटीएम कार्ड बदल टप्पेबाजों ने उसके खाते से 63 हजार की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिहार
क्षेत्र में इससे पहले भी लगातार ट
प्पेबाजी की घटनाएं हो चुकी है, एक का भी
पुलिस द्वारा खुलासा न होने से टप्पेबाजों के हौसले बुलंद है।
बारा सगवर थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर पिपरहा निवासी
महेंद्र कुमार पुत्र सुखदीन का स्टेट बैंक पाटन में खाता है। 31 दिसंबर को
वह पैसा निकालने एटीएम पाटन गया। एटीएम के अंदर जब घुसा तो दो युवक भी साथ
में अंदर चले गए। पीड़ित को बहका कर उसका एटीएम स्वयं डालकर उससे पिन नंबर
डलवाया और दो बार में चार-चार हजार रुपये निकाल कर पीड़ित को दे दिया। इसी
बीच टप्पेबाजों ने महेंद्र का एटीएम बदल उसे दूसरा एटीएम पकड़ा दिया।
महेंद्र के एटीएम से बाहर जाते ही टप्पेबाजों ने एटीएम का इस्तेमाल कर
62,890 रुपये निकाल लिये। महेंद्र दोबारा जब रुपये निकालने गया तो एटीएम ने
काम नहीं किया। जिस पर वह बैंक पहुंचा और अपना खाता संख्या चेक कराया।
खाता की पूरी धनराशि निकलने की बात पता चलते ही वह भौचक्का रह गया। पता
करने पर लालगंज के एटीएम से धनराशि निकाले जाने की बात पता चली। पीड़ित
महेंद्र कुमार ने थाना बिहार में अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ तहरीर देकर
कार्रवाई की मांग की। तीन दिन पहले बैंक गई महिला को निशाना बना टप्पेबाजों
ने 28 हजार रुपये पार कर दिए थे। इस घटना का भी खुलासा नहीं हो सका।

No comments