Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सर्वागीण विकास हमारा लक्ष्यहै- कुलदीप सिंह सेंगर

उन्नाव। भगवंतपुर गोटपाली शीतलगंज में स्थित साहिल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव को धूम धाम से मनाया गया।  इस दौरान नौनिहालों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय के बच्चो ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ   पढाओ   प्रस्तुति दी। इसी दौरान एकाकी नाटक भी बहुत सराहा गया। नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी गीत पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उपस्थित रहे उन्होंने बच्चों द्वारा किए गए किए गए कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही उन्होंने कहा कि इन प्रस्तुतियों से ही बच्चों
में राष्ट्रप्रेम के प्रति भावना बढ़ती है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की आकांक्षा है कि सभी का संपूर्ण रूप से व सर्वागीण विकास हो। सभी शिक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने प्रबंधक मोहम्मद आरिफ सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों वह गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय को विकसित बनाने में भी हरसंभव सहयोग करेंगे। विद्यालय की व्यवस्था पर अनीता सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका सीबा खान ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह मोनू सिंह मोहम्मद अहमद मुन्ना जंग बहादुर कुशवाहा कुरसठ चेयरमैन व लखन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। 
इसके बाद विधायक श्री सिंह ने स्कूल की कंप्यूटर का भी उद्घाटन किया। इसी दौरान जिले के रसूलाबाद कस्बे के शहीद बीएसएफ जवान अरविंद विमल की शहादत को याद करते हुए उनके सम्मान में 1 मिनट का मौन रखा गया। विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ बच्चों की प्रस्तुतियां देखते हुए क्षेत्रीय समाजसेवी और शिक्षा प्रेमी महेंद्र पाल ने शैक्षिक संस्था को 51 सो रुपए का चेक भेंट किया। वही विद्यालय प्रबंधन ने बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित कराया।

No comments