Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बंदरों के आंतक के चलते नगरवासी परेशान

उन्नाव। नगर पंचायत रसूलाबाद में लगभग दो दशक से खूंखार आतंकी बन्दरों का आतंक ब्याप्त है।जिसमे कई लोगों ने अपनी जान खो दी है।बहुत सारे लोग अब तक चुटहिल हो चुके हैं। कई लोग विकलांग हो कर रह गए हैं। नगर पंचायत रसूलाबाद में दिनों दिन बन्दरो की संख्या बढ़ती जा रही है।
एक अनुमान के मुताबिक नगर में इन दिनों लगभग 2500 बन्दरों की फौज है जिसमे 1500 खूंखार आतंकी बन्दर है।जो लोगों को राह चलना दूभर किए हैं।लोगों को दौड़ा दौड़ा कर काट रहे हैं।घरों में खाना बनाना और खाना मुश्किल किए हुए हैं।प्रति वर्ष लाखों रूपये के कपड़े उठा ले जाते हैं। और दांतों व हांथों से फाड़ डालते हैं।नगर वासियों के सामने बन्दरों से निपटना एक बहुत बड़ी समस्या बनकर रह गया है।इस समस्या को गम्भीरता से लेते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन नईमुद्दीन अंसारी जो नगर की हर छोटी बड़ी समस्या से वाकिफ हैं।
उनके द्वारा 1500 खूंखार आतंकी बन्दर पकड़वाने के लिए जिला अधिकारी व वन विभाग से मांग करते हुए इन आतंकी बन्दरों को नगर से पकड़वा कर किसी सुरक्षित जगह झुड़वाने की आज्ञा मांगी गई है।जैसे ही कागजी कार्यवाई पूरी हो कर शासन से परमीशन मिल जायगी। नगर वासियों को बन्दरों से निजात मिल जायगी।इन बन्दरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम को बुलाया जाएगा ।जो आतंकी बन्दरों को पकड़ कर दूर ले कर जायगी।

No comments