Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अनियंत्रित ट्रक ने छात्रा को रौंदा

उन्नाव - सदर कोतवाली अन्तर्गत कोचिंग से लौट रही छात्रा की साइकिल को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं उसके साथ चल रही अन्य छात्रा ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद उसे एबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सदर कोतवाली अन्तर्गत सुनयना18 पुत्री बिदांप्रसाद निवासी डीह शहर के एक कालेज में इंटर की छात्रा है। वह गदनखेड़ा के एक कोचिंग में सुबह वह पढ़ने जाती हैं उसी दौरान वह तथा नेहा पुत्री राजकुमार निवासी पीडीनगर साइकिल से लौट रही थी। इसी दौरान उसकी साइकिल को राजमार्ग पर निकल रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं उसके साथ चल रही अन्य छात्रा ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद आनन फानन उसकी चाची सजूं ने उसे एबुलेंस के  जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरी घटना सदर कोतवाली अन्तर्गत बाजार से लौट रहे गंगाराम 32पुत्र बिदांप्रसाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहाॅ से गुजर रहे राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसे एबुलेंस जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

तीसरी घटना सफीपुर थाना अन्तर्गत गांव मरौंदा की है जहाॅ अपने खेतों से लौट रहे मुकेष34 पुत्र गजोधर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुची उसकी माॅ सोनावती ने एबुलेंस के जरिए सफीपुर ले गई । जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सको ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।


No comments