जर्रे-जर्रे पर रही खुफिया निगाहें
उन्नाव । गणतंत्र दिवस पर्व को देखते हुए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, शराब ठेका में चेकिंग की गई। सदर कोतवाली में सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह और कोतवाल अरविंद सिंह ने फोर्स के साथ गदनखेड़ा स्थित सभी होटल ढाबा चेक किए। इस दौरान रजिस्टर चेक कर संदिग्धों की जांच की गई। सदर बाजार में एंटी रोमियो दस्ता गश्त कर शोहदों की तलाश करता रहा। पुलिस ने बस स्टाप, रेलवे स्टेशन और सदर बाजार में भ्रमण कर किया। इस दौरान जिस पर शक हुआ उससे पूछताछ कर तलाशी भी ली गई। हालांकि देर शाम चले चेकिग अभियान में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लगा। एलआइयू टीम भी पूरी तरह सक्रिय रही। उधर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने भी चेकिंग अभियान चलाया।

No comments