Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

साइकिल सवार वृद्ध को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मारी टक्कर मौत, अन्य गंभीर

उन्नाव।  अजगैन थाना क्षेत्र के सोनिक मोड के
समीप रोडवेज बस ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि  साइकिल चला रहा युवक  गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजगैन थाना क्षेत्र के सोनिक गांव में रहने वाले हरीलाल की एकमात्र संतान  रंजीता   तथा अपने दामाद कानपुर के घाटमपुर पतारा में रहने वाले रामनारायण को अकेले रहने की वजह से अपने घर रख लिया। इसी दौरान हरिलाल की 4 दिन से खराब चल रही तबीयत होने के चलते उसने दामाद रामनारायण को बसीरत गंज के एक चिकित्सक से दिखाने के लिए कहा।  जिस पर रामनारायण बच्ची सलोनी को साथ लेकर हरिलाल को चिकित्सक को दिखाने के लिए साइकिल से चल पड़ा। दवा लेकर दोनों साइकिल से घर जा रहे थे। इसी बीच सोनिक मोड़  के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल में  टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार हरीलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दामाद रामनारायण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही  नातिन सलोनी  को हल्की चोटें आई ।
राहगीरों ने एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

No comments