महिला को बरगला पैतृक जमीन हड़प कर दी, जान से मारने की धमकी
उन्नाव। महिला की पैत्रक मिली हुई जमीन को गांव के ही दबंगों ने बरगलाकर कब्जा कर ली। वही जब प्रार्थनी ने जब इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उसे अपशब्द कहकर भगा दिया। जिसपर प्रार्थनी ने जिले के लोकसभा सांसद साक्षी महाराज से भी मिलने गई जिस पर सासंद द्वारा निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार राम रानी पत्नी सियाराम निवासी ज्ञानखेड़ा मजरा नेवरनाथाना अचलगंज के पिता व चाचा राम अवतार की कोई संतान ना होने के चलते उसे मनोहरपुर के मजरा जोजापुर थाना अचलगंज की जमीन पैत्रक के तौर पर मिली। इसी बीच उसके पैतृक गांव केदूर के रिश्तेदार संजय सिंह यादव पुत्र गंगा नारायण यादव ने
राम रानी के पुत्र सुनील को फोन करके बुलाया कि वह शहर में रहने लगे हैं। इसलिए बहू के पास एक दिन देखने के लिए आ जाओ। जिस पर राम रानी के पुत्र सुनील कुमार दूर के रिश्तेदार संजय सिंह के पास गया तथा रामरानी को वहीं छोड़ गया। इसी बीच संजय सिंह ने राम रानी के बीमारीमकी बात पूछीन तो प्रार्थनी ने पथरी का इलाज कराने के बारे में बताया। जिस पर संजय सिंह ने राम रानी को दूसरे दिन जिद करके डॉक्टर के पास दिखाने के बहाने घर से लिवा ले गया। जहाँ एक जगह रामरानी को ले गया वहां कुछ लोगों ने उसे डाक्टर के तौर पर देखा और बताया कि उसे गंभीर बीमारी है इससे वह डर गई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे राम रानी की सरकारी पेंशन सुनिश्चित करा देंगे। तथा इसके जरिए रानी का इलाज आसानी से हो जाएगा। संजय सिंह इसी तरीके से उसे दिनभर इधर से उधर घुमाता रहा वहीं रामरानी के अंगूठे का निशान किसी कागज में लगवा लिया तथा संजय सिंह ने रामरानी से बताया कि यह सफेद कागज में लिए गए अंगूठे से उसकी एप्लीकेशन तैयार की जायेगी जो अधिकारियों को दी जाएगी। जिसके जरिए उसे जल्दी ही टेंशन मिलने लगेगी । इसी बीच पत्नी को जब शक हुआ तो उसने पत्रक जमीन का इंतखाब निकलवाया। उसके पैरों से जमीन खिसक गई उसे पता चला कि उसके नाम जमीन संजय सिंह यादव ने धोखा देकर हड़प ली है। राम रानी के अनुसार उसके पिता व चाचा की जमीन को दान पत्र में पिछले साल लिखवा कर 6 माह पूर्व 14 जून को शहर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लिखवा ली गई थी।
पता करने पर उसे जानकारी हुई कि लिखवाई गई जमीन पर सुनील कुमार वर्मा पुत्र बालकृष्ण वर्मा निवासी तथा मनोज कुमार पुत्र मनीराम निवासी रावल परगना व तहसील सदर की मदद से रजिस्ट्रेशन करा लिया गया। राम रानी के अनुसार उसने पहले थाना अचलगंज के पुलिस अधिकारियों ने उसे डांट कर भगा दिया।
जिसके बाद वह कई अधिकारियों के पास गए लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी थक हारकर जिले के लोकसभा सांसद साक्षी महाराज के पास गई जिसके बाद उनके द्वारा लिखे गए पत्र के जरिए पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी के पास पहुंची। जिस पर पुलिसअधीक्षक ने मामले को संज्ञान ले संबंधित अधिकारियों से 7 दिनों में मामले को सुलझाने को कह महिला को आश्वासन दिया है ।
फिलहाल पूरा मामला अभी अधिकारियों की टेबल के इर्द गिर्द चल रहा है।
No comments