युवक ने लगाई आग, मौत
उन्नाव। थाना अचलगंज के अन्तर्गत एक युवक ने आग
लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार उससे किसी प्रकार का किसी से भी झगड़ा
इत्यादि नहीं था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह
भेज दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार रमेश 24 पुत्र स्व0 सियाराम निवासी
बलई थाना अचलगंज सहजनी के पास एक छाता की फैक्टी में कार्यरत था। उसके घर में उसकी
माॅ रमावती के होने के बावजूद फैक्टी में चैकी दारी करने के चलते वह फैक्टी में ही
रूक जाता था। सूत्रों अनुसार इसी बीच
फैक्टी में किसी प्रकार के विवाद मे ंउसके नाम आने के बाद वह अक्सर चितिंत दिखाई
पड़ने लगा था। शनिवार की सुबह वह हड़हा की गैस एजेंसी में गैस भरा कर लौटा था। इसी
बीच उसकी वृद्ध माॅ के द्वारा करीब नौ बजे के बाद भी चाय आदि न बनाए जाने से भड़क
उठे रमेश ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली। वहीं उसके मोहल्ले के कई लोगों ने चाय आदि
की घटना पर इंकार करते हुए कुछ और ही मामला होने की बात कही।

No comments