Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बाइक सवार को अज्ञात हमलावरों ने पीट कर किया लहुलुहान

उन्नाव। गत शुक्रवार की देर शाम शहर से अपने घर जा रहे बाइक सवार युवक को उसके गांव के पास ही अज्ञात लोंगों ने घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, उन्होने उस पर हमला बोल दिया। इसी दौरान वहाॅ से गुजर रहे उसके ही गांव के अन्य बाइक सवार परिचितों ने मारपीट होते देख जैसे  ही अपनी बाइक रोकी, हमलावर भाग निकले। इसके बाद बाइक सवार युवक ने किसी तरह से थाना बारासगवर में आकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एक होमगार्ड के साथ बीघापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य कंेद्र भेज उसका प्राथमिक उपचार के साथ साथ मेडिकल करवाया।
प्राप्त जानकारी अनुसार वेदप्रकाश 38 पुत्र आत्मबोध सिंह निवासी निहालीखेड़ा थाना बारासगवर कचहरी के ही किसी कार्यवश शुक्रवार की सुबह शहर को आए थे। इसी दौरान देर शाम वे बाइक द्वारा घर की ओर जा ही रहे थे। अभी वे धानीखेड़ा से निहालीखेड़ा के बीच ओमप्रकाश के भट्ठा अन्नपूर्णा के पास से ही गुजर रहे थे कि तभी लाठी फरसा आदि से लैस चार पाच लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वे सड़क पर गिर गए। तभी उनके गांव के ही दो युवक विवेक सिंह व श्याम बहादुर धानीखेड़ा की ओर से निहालीखेड़ा की ओर जा रहे थे, गुजरे। कुछ युवकों द्वारा वेदप्रकाश को पीटते देख उन्होने अपनी बाइक रोक दी। जिस पर सभी हमलावर भाग निकले। जिसके बाद वेदप्रकाश किसी तरह से बारासगवर के पुलिस थाना आया तथा पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह राठौर को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने एक होमगार्ड को उसके साथ बीधापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज उसकी प्राथमिक चिकित्सा के साथ मेडिकल करवाया। इसी दौरान उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे उन्नाव रेफर कर  दिया। 



अन्य घटना में सड़क दुघर्टना में प्रदीप सिंह 37 पुत्र कुंवर बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ मे बाइक में बैठे उनके भाई सौरभ सिंह ने उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाॅ उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हे कानपुर रेफर कर दिया।

No comments