ट्रेन से गिर कर युवक की मौत
उन्नाव। उन्नाव बालामऊ रेलमार्ग ट्रेन से गिर
कर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जें मे लेकर परीक्षण हेतु विच्छेदन गृह
भेज दिया।
जानकारी अनुसार थाना माखी के ग्रांम पूरा के
निवासी विक्रांत सिंह 27 पुत्र मलखान सिंह शनिवार की शाम उन्नाव के रेलवे स्टेशन से बालामऊ
उन्नाव पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर घर जा रहा था। रेलमार्ग पर पूरा गांव के निकट
स्थित रेलवे स्टेशन के समीप दरवाजे पर खड़ा विक्रात सतुलन बिगड़ने से टेªन के नीचे आ
गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर
पहुचें। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ शव को
कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु विच्छेदन गृह भेज दिया। परिजनों के अनुसार शनिवार की
सुबह मृतक किसी कार्य को लेकर शहर गया था। जहाँ से देर शाम वह शहर से लौट रहा था।
No comments