Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दूसरे दिन भी यातायात पुलिस का चला डंडा



उन्नाव। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड से बडा चैराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले 7 व्यक्तियो का चालान अन्तर्गत 34 पुलिस एक्ट काट कर उन्हे दडिंत किया गया। जिसमें  दोपहर के बारह बजे से देर शाम तक ए0आर0टी0 उन्नाव हरिराम पान्डेय एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूरे शहर के व्यस्त बाजारों में जाकर अतिक्रमण विरोधाी अभियान चलाया गया। जहाँ अचलगंज तिराहे पर स्कूली वाहनों के खड़े पाए जाने पर उनकी चेकिंग की गई कर वहाँ 32 वाहनों का चालान किया गया।  तथा नो पार्किंग में खडे 4 वाहनों को रिकवरी वाहन से उठाया गया।  वहीं दो पहिया वाहनों द्वारा हेलमेट न धारण करने के चलते यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत 30 वाहनो का चालान एवं 7100 रू शमन शुल्क वसूला गया।

अतिक्रमण हटवाते पुलिस कर्मी
 

No comments