Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

छत के मलबे मे दब कर चार घायल, भर्ती



उन्नाव। पुरवा कोवताली क्षेत्र अन्तर्गत छत गिरने से मलबे मे दब कर मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगो को बाहर निकाला गया और पुरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में एक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली के ग्राम बरलट मजरे कटांव निवासी ललई के 70 वर्षीय पुत्र रामकुमार मंगलवार की सुबह अपनी मिट्टी से बनी छत की मरम्मत पडोसी रामकुमार 32 पुत्र महावीर के साथ कर रहे थे। तभी पूरे मकान की छत भरभरा कर नीचे बैठ गयी। जिसमें घर मे मौजूद लक्ष्मी 32 वर्ष पत्नी धर्मेन्द्र व धर्मेन्द्र की 4 वर्षीय बेटी अनन्या सहित भगवानदीन व रामकुमार मलबे मे दब गये। आस पास के लोगो में चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मदद से चारों लोगों को बाहर निकाला गया और चारों को आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी ले गए। घायलों में डाक्टर ने रामकुमार की हालत चिंताजनक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

No comments