Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

एचपी टैंकर चालक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल



उन्नाव। एचपी गैस प्लांट दही चौकी में गैस का टैंक चलाने के पद पर कार्य कर रहे चालक कार्यस्थल लौटते वक्त एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी अवस्था में उसे देख आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर दही चैकी पुलिस में एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया। तथा उसके पास से मिले मोबाइल से उसके साथ कार्य कर रहे अन्य एचपी गैस टैंकर चालक को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद साथी ने जिला अस्पताल पहुंचकर उसके परिजनों को जानकारी दी। 
प्राप्त सूचना के आधार पर कमलेश कुमार 32 पुत्र सीताराम गोरखपुर का निवासी है। वह शहर के दही चौकी में स्थित एचपी गैस प्लांट में टैंकर चलाने का कार्य करता है। इसी बीच वह कुछ दिन की छुट्टी लेकर गोरखपुर गया था। वहीं से सोमवार की देर शाम घर से लौटा था तथा अपनी ड्यूटी लेने के लिए दही चैकी स्थित एचपी प्लांट में जा रहा था । इसी दौरान राज्य मार्ग से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा । जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया । आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।  जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।   तथा उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए उसके साथी को फोन कियां। घायल के साथी महेंद्र सिंह जो स्वयं ही एचपी प्लांट में गैस टैंकर चलाते हैं तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। कमलेश घायल के परिजनों को उन्होंने अपने फोन के जरिए हादसे की सूचना दी। महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने अधिकारियों को घटना के बाबत सारी जानकारी दे दी है।  तथा उनके अधिकारियों ने  कमलेश के बारे में जानकारी ले रहे हैं ।महेंद्र सिंह ने बताया कि कमलेश के परिजन दोपहर तक पहुंच जाएंगे।

No comments