Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पद्मावत फिल्म किसी भी सूरत में प्रदर्शित नहीं होने देगें- संजय सिंह

उन्नाव। जिले में आगामी 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत रिलीज होने की पुष्टि हो जाने के बाद बेहद आक्रोशित राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप अपना
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपतें राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सयोंजक
विरोध दर्ज कराया।
जिले की राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सयोंजक संजय सिंह चैहान, सह सयोंजक अशोक सिंह  चदेंल सहित सेना के कई कार्यकर्ताओं समेत कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंच कर उन्हे फिल्म को लेकर विरोध कर अपना आक्रोश दर्ज कराया। संयोजक ने कहा कि राजपूत समाज की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा पद्मावत संपादित की गई है। जिसका विरोध राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना करती है। जिला संयोजक ने कहा कि फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन हम समस्त कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से करेंगे। जिस भी सिनेमाघर में फिल्म का प्रदर्शन होगा। वहाँ जाकर वे उसका विरोध करेंगे तथा प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार का हिंसक कार्य नहीं किया जाएगा। राजपूत कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन में किसी भी प्रकार के सरकारी कामकाज वह सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का जिला संयोजक ने दावा किया।
जिला संयोजक के द्वारा दिए गए ज्ञापन के दौरान उनके साथ जिला सह संयोजक अशोक सिंह चंदेल समरेंद्र प्रताप सिंह बब्बू चैहान आशीष सिंह टिल्लू अखिलेश सिंह आदि  उपस्थित रहे।

No comments