Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

यूपी इंवेस्टर्स समिट के आयोजन से यूपी में बढ़ेगा रोजगार - योगी


यूपी इंवेस्टर्स समिट के आयोजन के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब प्रदेश की छवि बदलेगी और प्रदेश निवेश के बड़े हब के रूप में उभरेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार समिट में चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं, जबकि 4 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव भी सरकार के पास आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने खुद ही इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की कमान संभाल रखी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा था कि निवेश की मॉनीटरिंग मुख्यमंत्रीकार्यालय से की जाएगी और निवेश के जमीन पर उतरने तक वो शांत नहीं बैठेंगे। सरकार के दावों के बाद उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ वर्षों में यूपी में काफी तेज विकास होगा। ऐसे में जानें वो घोषणाएं जो यूपी का चेहरा बदल सकती हैं।

No comments